RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

कनकी ने पताड़ी को हराकर जीता कम्युनिटी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

कोरबा, 20 फरवरी 2026। Adani Foundation के तत्वावधान में आयोजित कम्युनिटी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। फाइनल में कनकी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पताड़ी को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह टूर्नामेंट 7 से 15 फरवरी तक आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के 24 गांवों की टीमों ने भाग लिया और पूरे सप्ताह खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ती रही।

फाइनल मुकाबला: कनकी की दमदार जीत
फाइनल में पताड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया, लेकिन कनकी के गेंदबाज़ों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। निर्धारित 12 ओवरों में पताड़ी की टीम 52 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनकी टीम ने आक्रामक और संयमित बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। टीम ने 6 ओवर 4 गेंद में 3 विकेट खोकर 54 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कनकी के खिलाड़ियों की तेज रन गति और साझेदारियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

पुरस्कार वितरण में उमड़ा जनसैलाब
पुरस्कार वितरण समारोह में जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता कमलेश अनंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पताड़ी के सरपंच प्रधान सिंह ठाकुर ने की। Korba Power Limited के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए Adani Foundation और कोरबा पॉवर प्रबंधन की सराहना की। विजेता टीम कनकी को ट्रॉफी, मेडल, खेल किट और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। उपविजेता पताड़ी और तृतीय स्थान पर रही रिशदी टीम को भी सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • मैन ऑफ द मैच: वैभव कुमार पटेल (कनकी)
  • मैन ऑफ द सीरीज़: कल्याण सूर्यवंशी (रिशदी)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़: कल्याण सूर्यवंशी (रिशदी)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: बल्लू साहू (रिशदी)
  • ग्रामीण खेल संस्कृति को मिला बढ़ावा

टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ना और गांव-गांव खेल भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।Adani Foundation के ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ दृष्टिकोण के तहत संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के साथ-साथ खेल गतिविधियों के माध्यम से कोरबा क्षेत्र के समग्र और सतत विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और सामाजिक एकजुटता मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button