बलरामपुर कांग्रेस में अंदरूनी अंतःकलह जारी

बलरामपुर : बलरामपुर में कांग्रेस संगठन के भीतर अंदरूनी अंतःकलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस के जिला महामंत्री और तातापानी मंडल अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
इस्तीफा पत्र में जिला महामंत्री ने संगठन में उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पार्टी में उन्हें उचित महत्व और सहयोग नहीं मिल रहा था, जिसके चलते उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया।
वहीं इस मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी पत्र जारी कर जवाब दिया है। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि संबंधित पदाधिकारी पार्टी के कार्यक्रमों में उपस्थित नहीं होते थे और संगठनात्मक कार्यों में अपेक्षित सहयोग भी नहीं कर रहे थे।
इस्तीफे और जवाबी पत्र के बाद बलरामपुर कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान अब सार्वजनिक हो गई है, जिससे स्थानीय राजनीतिक माहौल गरमा गया है।






