राजनीतिदेश

भारत जोड़ो यात्रा से उनको सोच समझकर बोलने में मिलेगी मदद- सुमित्रा महाजन

जबलपुर 3 नवंबर 2022: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan) ने भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से राहुल गांधी भारत को समझने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही इस यात्रा से राहुल गांधी को सोच समझकर बोलने में मदद मिलेगी।

एमपी में फिर सरकार बनाने का किया दावा

दरअसल यह बयान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जबलपुर में दिया है। निजी कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंची ताई ने एमपी में फिर सरकार बनाने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि विकास और मेहनत के दम पर एमपी में दोबारा सरकार बनाएंगे। केन्द्र और राज्य सरकारें जमकर विकास के कार्य कर रहीं हैं, जिससे जनता खुश है।

‘शराबबंदी सरकार का नीतिगत मामला‘

वहीं शराबबंदी को लेकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह सरकार का नीतिगत मामला है। कोई नहीं चाहता कि उसके घर का सदस्य शराब पिए। शराबबंदी सिर्फ सरकार का नहीं सामाजिक दायित्व भी है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये अच्छा है कि वो यात्रा कर भारत को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस यात्रा से राहुल गांधी को सोच समझकर बोलने में मदद मिलेगी।लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष बेहद जरूरी है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button