एसडीएम की पिटाई से ग्रामीण की मौत के मामले में बवाल, नामजद एफआईआर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में एसडीएम और उनके सहयोगियों पर नामजद अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कुसमी-राजपुर मार्ग के शिव चौक पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसडीएम द्वारा की गई पिटाई के कारण एक ग्रामीण की मौत हुई है। इस मामले में परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की।
चक्का जाम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।







