अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

प्रयागराज महाकुंभ: छत्तीसगढ़ पवेलियन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने श्रद्धालुओं संग मनाया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन

रायपुर । प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महाकुंभ पहुँचे छत्तीसगढ़वासियों और श्रद्धालुओं के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी का जनसेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है, और हम सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।”

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button