छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले

नवा रायपुर, । छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापना को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं।
आदेश के तहत भास्कर विलास संधिपन (IAS 2011) को भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद आगामी आदेश तक अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।
प्रमुख पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं—
- रणवीर शर्मा (IAS 2012) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-बेमेतरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- अजित वसंत (IAS 2013) को कलेक्टर, जिला-कोरबा बनाया गया है।
- कुणाल दुदावत (IAS 2017) को कलेक्टर, जिला-कोरिया पदस्थ किया गया है।
देवेश कुमार झा (IAS 2018) को कलेक्टर, जिला-दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रतिभा मम्मई (IAS 2018) को कलेक्टर, जिला-बेमेतरा से स्थानांतरित कर कलेक्टर, जिला-नारायणपुर बनाया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण तबादले—
- नम्रता जैन (IAS 2019) को कलेक्टर, जिला-नारायणपुर पदस्थ किया गया है।
- अमित कुमार (IAS 2019) को कलेक्टर, जिला-सुकमा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- प्रकाश कुमार सर्वे (IAS 2019) को आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर बनाया गया है।
- गजेंद्र सिंह ठाकुर (IAS 2019) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत-धमतरी पदस्थ किया गया है।
- सोमा श्रीवास्तव (IAS 2020) को उप सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी समय में जिलों की प्रशासनिक कार्यक्षमता और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।




