छत्तीसगढ़
वाड्राफनगर: सुरसा गांव में ग्रेफाइट सर्वे कार्य प्रारंभ, कलेक्टर ने जनता से सहयोग की अपील

बलरामपुर: वाड्राफनगर विकासखंड के सुरसा ग्राम में केंद्रीय परियोजना के तहत ग्रेफाइट खनिज का सर्वे कार्य प्रारंभ हो गया है। यह सर्वे केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली खनिज संपदा परियोजनाओं में से एक है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि ग्रेफाइट सर्वे का उद्देश्य क्षेत्र की खनिज संपदा का वैज्ञानिक मूल्यांकन करना है, ताकि भविष्य में उद्योग और विकास से जुड़ी संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त किया जा सके। उन्होंने आम जनता से सर्वे दल को पूरा सहयोग देने की अपील की है।
कलेक्टर ने कहा कि सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट कई तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से गुजरेगी, जिसके उपरांत ही आगे की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।
सुरसा गांव में चल रहा यह सर्वे जिले के औद्योगिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



