रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का भव्य स्वागत, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी के निवास पहुंचे..

रायपुर। केंद्रीय खेल, युवा एवं श्रम-रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन के सिलसिले में 4 घंटे के संक्षिप्त प्रवास पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे वे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के निवास पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर चिमनानी परिवार ने केंद्रीय मंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए नवरात्रि के पावन अवसर पर माता की चुनरी ओढ़ाई और राम नवमी की पूर्व संध्या पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, अपेक्स बैंक के चेयरमैन केदार गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी प्रीतेश गांधी तथा योगेश तिवारी सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री मांडविया ने इस दौरान चिमनानी परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और क्षेत्रीय राजनीतिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की।





