सरकारी नौकरी अपडेट: SECL ने निकाली 1055 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Government Jobs 2026 : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। तकनीकी और पर्यवेक्षी ग्रेड-सी के तहत कुल 1055 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 से आवेदन कर सकते हैं और 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन SECL की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in के माध्यम से किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता तय की गई है—
- खनन सरदार: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री, माइनिंग सरदार सर्टिफिकेट, गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट आवश्यक है।
- उप सर्वेक्षक: 10वीं पास के साथ माइनिंग या सर्वे इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री और वैध सर्वेयर सर्टिफिकेट जरूरी है।
- सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल): 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य है।
आयु सीमा और छूट
उम्मीदवार की आयु 8 अप्रैल 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी—
- एससी/एसटी: 5 वर्ष
- ओबीसी: 3 वर्ष
- पीडब्ल्यूडी: 10 वर्ष
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लगभग 47,330 रुपये प्रति माह का बेसिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 1180 रुपये
- एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी: कोई शुल्क नहीं
आवेदन कैसे करें?
- SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “SECL Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें
- दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
- भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है जो कोल सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।



