सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, हफ्तेभर में भाव में बड़ा उछाल, जानें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 8100 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में 12900 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है।
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 158210 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 151078 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 8132 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 144920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 138387 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 113309 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 118658 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
चांदी की कीमतों में भी तेजी
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। चांदी की कीमत एक हफ्ते में 12900 रुपये बढ़कर 268500 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 255600 रुपये प्रति किलो थी। इस हफ्ते के दौरान हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 14 मई को सुबह के सत्र में 161349 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ।
वहीं, न्यूनतम भाव 11 मई को 149677 रुपये प्रति 10 ग्राम शाम के सत्र में देखा गया। चांदी ने 14 मई को सुबह के सत्र में 287350 रुपये प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ।
वहीं, न्यूनतम भाव 11 मई को 255300 रुपये प्रति किलो सुबह के सत्र में देखा गया। IBJA द्वारा सुबह और शाम के सत्र में दो बार कीमतें जारी की जाती हैं। इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी की वजह मोदी सरकार की ओर से कीमती धातुओं पर आयात शुल्क को (सेस सहित) बढ़कर 15 प्रतिशत करना था, जो कि पहले 6 प्रतिशत था।



