छत्तीसगढ़
दुर्गा पंडाल दर्शन करने के बहाने, जंगल में बच्ची से दुष्कर्म

बालोद : बालोद जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोपी ने दुर्गा पंडाल घुमाने के बहाने अपनी 9 साल की भतीजी को स्कूटी में बैठाकर जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची का गला दबाया, लेकिन मासूम बच गई।
करीब तीन घंटे बाद बच्ची पास के दुर्गा पंडाल में पहुंची और वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे दुर्गा दर्शन दिखाने का बहाना देकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे मृत समझकर वहीं छोड़कर भाग गया। बच्ची जब होश में आई तो दुर्गा पंडाल से भजन सुनकर वहां पहुंची और ग्रामीणों ने उसकी मदद की।
पुलिस कार्रवाई:
थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।