छत्तीसगढ़
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता

गरियाबंद | गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्र के मटाल जंगलों में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। गरियाबंद पुलिस की E30 टीम, STF और COBRA की विशेष टीम मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गई है। सुबह से चल रही रुक-रुक कर मुठभेड़ में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 8 से 10 नक्सली मारे गए हैं।
SP ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि अभियान के पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर कार्रवाई तेज कर दी है।
यह मुठभेड़ नक्सल उन्मूलन अभियान का हिस्सा है, जिसमें क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।