पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस में जिला अध्यक्ष नियुक्ति पर लगाए पैसे लेने के गंभीर आरोप

बलरामपुर: कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने सरगुजा संभाग में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बृहस्पति सिंह का दावा है कि कांग्रेस के सह प्रभारी सरिता द्वारा जिला अध्यक्ष बनने के इच्छुक उम्मीदवारों से पैसे मांगे जा रहे हैं।
पूर्व विधायक ने बताया कि कई उम्मीदवारों के पास अनजान नंबरों से कॉल आ रही हैं और उनसे पद प्राप्ति के लिए पैसे की मांग की जा रही है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह आरोप सिर्फ बलरामपुर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के लिए यह समस्या बनी हुई है।
बृहस्पति सिंह ने कहा कि इस प्रकार की धन उगाही की घटनाएं पार्टी के संगठन और छवि दोनों को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने जिला अध्यक्ष नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया।इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी प्राप्त नहीं हुई है।



