देशबड़ी खबरराजनीतिराज्य

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने पर CISF कांस्टेबल पर FIR दर्ज नहीं, बहन ने सुरक्षा पर उठाया सवाल

नई दिल्ली 07 जून 2024: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF कंस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है। स्थानिय पुलिस घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।

मामले की जांच अभी जारी है अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। जिस वजह से कुलविंदर कौर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। बता दें की कुलविंदर को CISF द्वारा सस्पेंड करके डिपार्टर्मेंटल इंक्वायरी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके कहा अभी वो सुरक्षित हैं और आंतकवादियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

100-100 रूपये लेकर किसान आंदोलन पर बैठी है मंडी से भाजपा सासंद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा था। महिला कांस्टेबल का कहना था कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन पर बैठी महिलाओं लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। आंदोलन में कुलविंदर की मां भी शामिल थी। यही कारण है जिससे नाराज कांस्टेबल ने कंगना को हिट किया। बता दें कंगना आंदोलन में बैठी महिलाओं लेकर कहा था कि 100-100 रूपये लेकर किसान आंदोलन पर बैठी है।

कंगना की बहन रंगोली ने सुरक्षा पर उठाया सवाल कंगना की बहन रंगोली ने सुरक्षा पर सवाल उठाया है। मामले पर उनका रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कंगना के वीडियो को ही दोबारा शेयर करते हुए लिखा, ‘खालिस्तानियों बस यही औकात है तुम लोगों की। पीछे से प्लान करना और अटैक करना। लेकिन मेरी बहन की रीढ़ की हड्डी मजबूत है। स्टील की बनी है। उसे आप किसी तरह तोड़ नहीं पाओगे। वो अपने बूते पर इस स्थिति को हैंडल कर लेगी लेकिन पंजाब तेरा क्या होगा। किसानों का आंदोलन खालिस्तोनियों का अड्डा था। एक बार और ये बात साबित हो चुकी है। ये एक बहुत बड़ी सिक्योरिटी की गलती रही। इस तरह से नहीं होना चाहिए था। हम सभी को इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।’

 

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button