RO.NO. 01
खेलछत्तीसगढ़

भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की शानदार 5-3 से जीत पर खिलाडि़यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि “मैदान कोई भी हो, जीत भारत की ही होती है।” उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाडि़यों ने मैदान पर जिस जोश, समर्पण और शानदार रणनीति का प्रदर्शन किया, उसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाडि़यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने अपने खेल से देशवासियों में उत्साह और गौरव की भावना पैदा की है। श्री चौधरी ने आगामी मुकाबलों के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाडि़यों में इसी तरह की दृढ़ता, आत्मविश्वास और जीत की ललक बनी रहे।

वित्त मंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी मैचों में भी शानदार प्रदर्शन और सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button