RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

स्वर्ण पदक विजेता दिव्यांशु देवांगन को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

’जूनियर वर्ल्ड कप में बनाया विश्व रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण पदक’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वर्ण पदक विजेता दिव्यांशु देवांगन को फोन कर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। बातचीत के दौरान उन्होंने इस उपलब्धि को प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए इसकी महत्ता पर चर्चा की।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि दिव्यांशु की सफलता छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह उपलब्धि साबित करती है कि अटूट संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर इतिहास रचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा शिक्षक है।

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से ही युवा शक्ति अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ा सकती है। राज्य सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ओपी चौधरी ने विश्वास जताया कि दिव्यांशु देवांगन भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते रहेंगे।

इस अवसर पर स्वर्ण पदक विजेता दिव्यांशु देवांगन ने वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के स्नेह, समर्थन और लगातार मिल रहे प्रोत्साहन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने की प्रेरणा और ऊर्जा दी है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button