RO.NO. 13129/116
भाटापारा

अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता को दी गई विदाई

बलौदाबाजार :- अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता का स्थानांतरण लोक शिक्षण संचालनालय में अपर संचालक के पद पर होने पर मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा उन्हें विदाई दी गई। संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में कलेक्टर चंदन कुमार एवं सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन उपस्थित थीं। इस अवसर पर अधिकारी -कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर गुप्ता को गुलदस्ता भेंट कर नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि स्थानान्तरण शासकीय सेवा का एक महत्वपूर्ण अंग है। समय- समय पर होते रहता है। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ कितने लंबा समय व्यतीत किया यह महत्वपूर्ण नहीँ होता बल्कि चुनौतीपूर्ण समय कितना व्यतीत किया यह महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने गुप्ता को नए दायित्व की बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button