RO.NO. 01
देश

बर्ड हिट के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

नागपुर। नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। विमान से पक्षी टकराने के बाद उसे नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में 272 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एविएशन इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के अनुसार, टेक-ऑफ और लैंडिंग के समय बर्ड हिट की घटनाएं आम होती हैं। ऐसे मामलों में विमान के इंजन या अन्य तकनीकी हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसी कारण पायलट और एयरलाइन कंपनियां इस तरह की स्थितियों में तुरंत आपातकालीन कदम उठाती हैं।

इंडिगो एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि तकनीकी जांच के लिए विमान को रनवे से हटाया गया है और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button