
भाटापारा: नगर में ईद का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह एवं मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने विशेष नमाज अदा की और देश-प्रदेश की खुशहाली एवं अमन-चैन की दुआ मांगी।
नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे शहर में खुशियों का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटी और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं उपाध्यक्ष ने भी मुस्लिम समाज के लोगों के बीच पहुंचकर गुलाब का फूल भेंट किया और ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं,
जिन्हें सभी को मिलकर मनाना चाहिए। ईद के इस पावन अवसर पर पूरे भाटापारा में सौहार्द और भाईचारे की सुंदर झलक देखने को मिली।



