मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, 200 करोड़ क्लब में शामिल

फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहली फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद दर्शकों को इसके दूसरे भाग का लंबे समय से इंतजार था। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसकी कमाई ने कई बड़े रिकॉर्ड को चुनौती दे दी।
ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई
निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को हुए पेड प्रिव्यू से भी फिल्म ने लगभग 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
अगर पेड प्रिव्यू को भी जोड़ा जाए तो पहले दिन का कुल आंकड़ा 172.63 करोड़ रुपये तक पहुंचता है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बेहद बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।
विदेशों में भी चला फिल्म का जादू
फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म को विदेशों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।
भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 236.63 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह आंकड़ा ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर है।
कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में अब भी पुष्पा 2: द रूल पहले स्थान पर है, जिसने पहले दिन करीब 275.2 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं धुरंधर 2 ने दूसरे स्थान पर जगह बनाते हुए आरआरआर को पीछे छोड़ दिया है, जिसकी पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 223 करोड़ रुपये थी।
इसके साथ ही इस फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म जवान की ओपनिंग कमाई का रिकॉर्ड भी पार कर लिया है, जिसने पहले दिन दुनियाभर में लगभग 129 करोड़ रुपये कमाए थे।
वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार
ईद की छुट्टी और वीकेंड के चलते फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। करीब 3 घंटे 49 मिनट के लंबे रनटाइम के बावजूद दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत करने वाली धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर आगे कितने नए मुकाम हासिल करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।