RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

कबीरधाम के महराजपुर धान उपार्जन केंद्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ

Ro no 03

कबीरधाम। जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित महराजपुर धान उपार्जन केंद्र में आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का विधिवत शुभारंभ किया। परंपरागत विधि के अनुसार उन्होंने तौल यंत्रों की पूजा-अर्चना की, किसानों का तिलक कर उन्हें फल भेंट किया और खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत कर किसानों का उत्साह बढ़ाया।

खरीदी के प्रथम दिन ग्राम कांपा के किसान भगत कौशिक द्वारा 36 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्वयं उनके साथ धान का तौल कराया और किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को जाना।उल्लेखनीय है कि महराजपुर उपार्जन केंद्र के अंतर्गत महराजपुर, कांपा, जीताटोला और डगनिया मिलाकर कुल 769 पंजीकृत किसान हैं।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने उपार्जन केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, टोकन प्रणाली और खरीदी प्रक्रिया का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनसे लाभ, पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।

उन्होंने किसानों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय वृद्धि, कल्याण और कृषि क्षेत्र के सतत विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुव्यवस्थित खरीदी प्रबंधन के चलते इस वर्ष किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button