छत्तीसगढ़
पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के हरिगवां गांव में एक युवक की पेड़ पर लटकती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार युवक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक बीते दिन से घर से लापता था, जिसके बाद परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फिलहाल मामले में आत्महत्या या हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।




