छत्तीसगढ़देशबड़ी खबरराजनीति

दूसरे चरण की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, आज इन जिलों में राहुल गांधी जनसभा को करेंगे संबोधित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हुआ जिसके बाद फिर से दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दिग्गजों का दौरा शुरू हुआ। इसी क्रम में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अंबिकापुर के कतकालो में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पक्ष में राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जशपुर में प्रत्याशी विनय कुमार भगत के पक्ष में भी राहुल गांधी चुनावी सभा करेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12:00 अंबिकापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में आमसभा को संबोधित करेगें। कतकालो, अंबिकापुर के लिए दोपहर 2.10 को रवाना होंगे। दोपहर 3:00 अंबिकापुर के कतकालो में आम सभा को संबोधित करेंगे।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button