RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़बड़ी खबरराजनीति

भाजपा के दिग्गजों के सामने कांग्रेस ने उतारे 24 नए चेहरे, देखिए किस सीट से कौन किसको देगा चुनौती

रायपुर: कांग्रेस ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लिस्ट आते ही गणित लगाना शुरू हो जाता है कि किसको टिकट मिला और किसका टिकट कटा।  मुकाबले की तस्वीर साफ होते ही चुनावी बिसात पर पुख्ता प्लान भी आकार लेने लगते हैं, तो कांग्रेस की दूसरी लिस्ट से क्या है मैसेज?कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में क्रशकैंडी कॉन्फिडेंस नजर आया। क्रशकैंडी कॉन्फिडेंस यानि भूपेश बघेल की वो तस्वीर जिसमें वे एक चुनावी बैठक में मोबाइल पर क्रशकैंडी गेम खेलते नजर आए थे। 53 नामों की लिस्ट में कांग्रेस अपने स्वभाव के उलट बेमुरव्वत टिकटें काटती दिखी। जातियों का समीकरण साधती दिखी। न लिहाज पुरानों का.. न संकोच जातीय आंकड़ों में फिट-अनफिट विधायक जी का, यानि न चला नेताजी का आदमी.. न विरोध की ब्लैकमेलिंग का हथियार। चली तो सिर्फ एक चीज, विनेबिलिटी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अब तक आईं 2 सूचियों में 83 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया। इनमें 29 ST और 9 SC सीटों के अलावा 44 सामान्य सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। 83 नामों में पार्टी ने 18 विधायकों के टिकट काट दिए। 44 सामान्य सीटों में 25 ओबीसी, 9 ब्राह्मण, 1 मुस्लिम के साथ ठाकुर, बनिया का संतुलन बनाया गया।कांग्रेस की अब तक आई दो सूचियों में 3 खास बातें हैं। पहली, टीएस सिंहदेव ताकतवर दिखे, लेकिन जिम्मेदारी से भरा कांटों का ताज भी नजर आया। कांग्रेस अपने लिहाज, संकोच, आपसी खींचतान वाले कल्चर से बाहर निकलती नजर आई, जिससे 2024 बड़ी चुनौती के रूप में भाजपा के सामने हो सकता है। तीसरी बात, ये सूची सबकी सूची है। प्रदेश के बड़े नेता महंत, सिंहदेव, बघेल को बराबर-बराबर महत्व… कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है, इस बार के चुनाव में शेर-सवा शेर की जंग देखने को मिल सकती है।

इन विधायकों का कटा टिकट
नेंद्रगढ़ से डॉ विनय जायसवाल…
रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह…
सामरी से चिंतामणि महाराज…
प्रतापपुर से प्रेमसाय सिंह टेकाम…
लैलूंगा से चक्रधर सिंह सिदार…
पाली तानाखार से मोहित राम…
बिलाईगढ़ से चंद्रदेव राय…
धरसींवा से अनिता योगेंद्र शर्मा…
जगदलपुर से रेखचन्द जैन…
रायपुर ग्रामीण से सत्यनारायण शर्मा की जगह (बेटे पंकज शर्मा को टिकट)

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button