RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

कांग्रेस और बीजेपी नेता जुआ खेलते गिरफ्तार

बिलासपुर 30 अक्टूबर 2022: भाजपा पार्षद और कांग्रेस के पूर्व पार्षद समेत 13 लोगों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी जुआरियों के पास से पुलिस ने करीब 1 लाख 40 हजार रुपए नगद, 8 दुपहिया वाहन और 14 मोबाइल जब्त किए है। ये पूरा मामला बिलासपुर के रतनपुर स्थित करैहापारा का है। यहां एक प्लाट में जुआ खेलते जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में जुआ खेलते भाजपा पार्षद हकीम मोहम्मद पिता सुउराती (42) और कांग्रेस के पूर्व पार्षद वादिर खान समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

1. वादिर खान पिता राशीद खान उम्र 45 साल ।
2. निरंकार तंबोली पिता स्व मानिकलाल तंबोली उम्र 40 वर्ष ।
3. धमेंद्र पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 43 वर्ष ।
4. जीत्तू पाटले पिता मुन्नालाल पाटले उम्र 32 वर्ष ।
5. प्रमोद कुमार कहरा पिता स्व भरतलाल कहरा उम्र 49 वर्ष ।
6. विक्की जायसवाल पिता मनीराम जायसवाल उम्र 20 साल ।
7. लक्ष्मी प्रसाद सारथी पिता अंजोरा राम सारथी उम्र 42 साल ।
8. संकेत तिवारी पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी उम्र 32 साल ।
. गोलू राज पिता गणेश प्रसाद गोड उम्र 28 साल ।
10. सत्यपाल सोनी पिता आर.पी.सोनी उम्र 38 साल ।
11 संजय यादव पिता विजय यादव उम्र 36 साल ।
12 संजय कुमार पिता मानिक लाल सोनी उम्र 45 साल ।
13. हकीम मोहम्मद पिता सुउराती मोहम्मद उम्र 42 साल कांग्रेस और बीजेपी नेता जुआ खेलते गिरफ्तार।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button