RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

महिला सशक्तिकरण की दिशा में अल्ट्राटेक कुकुरदी का सराहनीय पहल

रायपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सरकीपार व उसके आश्रित ग्राम पिपराही की महिला प्रतिनिधियों का जागरूकता भ्रमण 19 सितम्बर, शुक्रवार को संयंत्र परिसर में आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा-निर्देश तथा एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर और जितेन्द्र सिंह तनवर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस भ्रमण में ग्राम पंचायत सरकीपार की सरपंच महेश्वरी राकेश वर्मा, उपसरपंच बिंदेश्वरी वर्मा एवं चार महिला पंच – हेमपुष्पा टण्डन, नितु ध्रुव, मंजू पुरेना और यामिनी मांडले ने भाग लिया।

संयंत्र पहुंचने पर महिला प्रतिनिधियों का स्वागत महिला कर्मचारियों ने पुष्प भेंट कर किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने मंदिर में जाकर खुशहाली की प्रार्थना की। संयंत्र की महिला कर्मचारियों ने अपने कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी साझा कर महिला प्रतिनिधियों को प्रेरित किया।

भ्रमण के दौरान संयंत्र की संरचनाओं, उपकरणों और निर्माण प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही CSR विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों का भी विस्तार से अवलोकन कराया गया।

ग्राम पंचायत सरपंच  महेश्वरी वर्मा ने कहा कि यह भ्रमण महिला प्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा, जिससे ग्राम की महिलाओं और बेटियों को भी इस क्षेत्र में आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने संयंत्र और पंचायत के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर देते हुए CSR विभाग के प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एचआर विभाग से अक्षायनी मोहंती, रितिका गौतम, रिम्पी यादव, ईआर विभाग से मेघा पटनायक, अंजली वर्मा, मैकेनिकल विभाग से सिमरन, माईस से तान्या पाल, ईआर विभाग प्रमुख अंतर्यामी समल, संतोष मिश्रा, अरूण पाठक, सुरक्षा विभाग से बलराम सिंह भाटी, संजीव मिश्रा व बृजेश दुबे, भूमि एवं विधि विभाग से कार्तिकेश बघमार तथा CSR विभाग से राजेंद्र कुशवाहा व दया वर्मा का विशेष योगदान रहा।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button