RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बीहड़ रास्ते, नदी-नाले पार कर पहुंचे कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत सुदूर गांव कमकानर

माता गुड़ी देवी तुलडोकरी के वार्षिक मेला में हुए शामिल

बीजापुर  : कलेक्टर संबित मिश्रा सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे ने बीजापुर ब्लॉक के अत्यंत सुदूर और संवेदनशील क्षेत्र कमकानार पहुंच कर माता गुड़ी देवी तुलडोकरी के भव्य और विशाल मेले में पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए।

यह विशाल मेला प्रतिवर्ष धूमधाम से आयोजित होता है जिसमें उड़ीसा तेलंगाना महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश सहित दूर दराज के श्रद्धालु गण आते है। कलेक्टर एवं सीईओ के मेला आगमन पर ग्रामीणों ने आत्मीयता पूर्वक स्वागतम किए।

वहीं सरपंच राजमती ओयाम पुजारी वेंकटराव मंदिर समिति के मुखिया संजय कुमार उइका सहित ग्रामीणों ने मूल भूत समस्याओं और मांगो से अवगत कराया। जिसमें बिजली पानी सड़क पुल शामिल है।

कलेक्टर ने पूर्व में स्वीकृत दो स्कूल भवन और आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य जल्द शुरू करने को कहा वहीं शेष मांगों का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर पीआर साहू भी मौजूद थे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button