RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

CM Today Schedule: शिक्षक सम्मान समारोह से दही हांडी तक, आज व्यस्त रहेगा CM साय का पूरा दिन, जानें पूरा शेड्यूल

रायपुर, 5 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में शामिल होंगे। इसके साथ ही शाम को वे Live Times Programme और गुढ़ियारी में आयोजित विशाल दही हांडी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम को लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया गया है।

सुबह शिक्षक सम्मान समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:55 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11:00 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक छत्तीसगढ़ मंडपम्, लोकभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह वर्ष-2026 में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 12:05 बजे लोकभवन से रवाना होकर 12:10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर का समय उनका आरक्षित रहेगा।

शाम को Live Times Programme में शिरकत

मुख्यमंत्री शाम 6:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6:30 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल पहुंचेंगे। यहां वे शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक Live Times Programme में शामिल होंगे।

गुढ़ियारी में विशाल दही हांडी कार्यक्रम

Live Times Programme के बाद मुख्यमंत्री 7:30 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल से रवाना होकर 7:45 बजे अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी पहुंचेंगे। यहां वे शाम 7:45 बजे से रात 8:45 बजे तक आयोजित विशाल दही हांडी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:45 बजे अवधपुरी मैदान से रवाना होकर 8:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

CM साय का पूरा शेड्यूल एक नजर में

  • 10:50 बजे: मुख्यमंत्री निवास से लोकभवन के लिए रवाना
  • 11:00 बजे–12:05 बजे: राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026
  • 12:10 बजे: मुख्यमंत्री निवास वापसी

दोपहर: समय आरक्षित

  • 6:20 बजे: मुख्यमंत्री निवास से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल के लिए रवाना
  • 6:30–7:30 बजे: Live Times Programme
  • 7:30 बजे: होटल से गुढ़ियारी के लिए रवाना
  • 7:45–8:45 बजे: विशाल दही हांडी कार्यक्रम, अवधपुरी मैदान
  • 8:55 बजे: मुख्यमंत्री निवास वापसी

 

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button