RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

चचेरे भाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, भावुक होकर कही यह बात

CM Vishnudev Sai Get Emotional: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ-साथ वह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं।

कुछ दिनों पहले ही सीएम साय के चचेरे भाई और जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय का 12 दिन पहले निधन हो गया था। उनके दशगात्र कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। उन्होंने अपने चचेरे भाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

 

 

‘एक-एक पल दुख से भरा हुआ है’

सीएम विष्णुदेव साय अपने चचेरे भाई नरेश चन्द्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जशपुर जिले में स्थित अपने गांव बन्दरचुंआ पहुंचे। दशगात्र कार्यक्रम के बाद सीएम साय अपने सभी परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे चचेरे भाई नरेश चंद्र साय आज हमारे बीच नहीं हैं, वह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. नरहरी साय के बेटे थे। यह जो समय है, इसका एक-एक पल दुख से भरा हुआ है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।

क्षेत्र को समर्पित था जीवन

सीएम साय ने बताया कि उनके भाई नरेश चंद्र साय ने जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहकर काम किया था। बता दें कि 6 जून को नरेश चंद्र साय का निधन हो गया था। साल 2020 में नरेशचंद्र साय को जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया था।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button