RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने दी दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं, कहा– अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है दीपावली

Ro no 03

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है — यह हमें अंधकार से प्रकाश और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, आशा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे दीपावली को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार का असली अर्थ तब पूरा होता है जब हम समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाते हैं।

गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें सिखाती है कि प्रकृति की रक्षा ही समृद्धि का आधार है, इसलिए हमें अपने पारंपरिक मूल्यों और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने की दिशा में सतत प्रयास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि दीपावली और गोवर्धन पूजा का यह शुभ अवसर छत्तीसगढ़ में खुशहाली, विकास और समृद्धि की नई रोशनी लेकर आएगा। उन्होंने कामना की कि हर घर में आनंद, शांति और उजाला फैले तथा प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर हो।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button