CM Today Schedule: दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे विष्णुदेव साय, कंवर समाज के कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण में होंगे शामिल

रायपुर, 22 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। राजधानी पहुंचने के बाद वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम को लेकर प्रारंभिक दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री साय सुबह 10:45 बजे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से कार के जरिए रवाना होंगे और करीब 11:15 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे एयर इंडिया की उड़ान AI-1751 से रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनका विमान दोपहर 2:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेगा।
रायपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री 2:15 बजे रवाना होकर 2:30 बजे कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषक सभागार पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री साय 3:30 बजे कृषक सभागार से रवाना होकर 3:35 बजे कंवर भवन, लाभांडी (जोरा) पहुंचेंगे। यहां वे 3:40 से 3:55 बजे तक वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:55 बजे कंवर भवन से रवाना होकर शाम 4:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद उनका आगे का कार्यक्रम फिलहाल आरक्षित रखा गया है।
सरकार की ओर से फिलहाल नई दिल्ली से रायपुर तक का प्रारंभिक दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्यमंत्री के रायपुर पहुंचने के बाद के अन्य कार्यक्रमों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।



