RO.NO. 01
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

दुर्ग: इस लॉज में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, तीन महिलाएं समेत 7 चढ़े पुलिस के हत्थे

दुर्ग 10 जुलाई 2024 : दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध देह व्यापार के आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्त में लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में तीन पुरुष एवं तीन महिलाएं शामिल हैं। यहां पर लॉज के कमरो में लड़कियों व महिलाओं को ग्राहकों से रकम लेकर देह व्यापार चलाया जा रहा था।

पुलिस ने यहां से 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें बताया गया कि 9 जुलाई को निलेश वर्मा के द्वारा लॉज के कमरो में लड़कियों व महिलाओं को ग्राहकों से रकम लेकर उपलब्ध कराकर देह व्यापार चलाया जा रहा था। अपराध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया । आरोपियों के विरूद्ध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पाये जाने से न्यायालय दुर्ग में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा थाना छावनी क्षेत्र प्रभात लाँज पावर हाऊस भिलाई में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी, उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा यहां पर 9 जुलाई को रेड कार्यवाही किया गया।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button