RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज व्यस्त दिन, राखी स्कूल से अंतरिक्ष प्रोजेक्ट, मंत्रालय और वॉलीबाल चैम्पियनशीप में शिरकत

रायपुर :  मुख्यमंत्री का मंगलवार का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर वे रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी पहुँचेंगे, जहाँ “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का उद्घाटन किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:10 बजे स्कूल पहुँचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद वे 12:10 बजे स्कूल से प्रस्थान कर 12:20 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुँचेंगे।

मंत्रालय में 12:30 बजे से 2:15 बजे तक विभागीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न प्रशासनिक और विकास योजनाओं पर चर्चा होगी। बैठक के बाद 2:45 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 3:10 बजे निवास लौटेंगे, जहाँ कुछ समय के लिए कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

शाम के कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री 4:00 बजे निवास से रवाना होकर 4:10 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर पहुँचेंगे। यहाँ वे “37वां फेडरेशन कप वॉलीबाल चैम्पियनशीप 2026” में शिरकत करेंगे। खेल आयोजन के समापन के बाद 5:00 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 5:10 बजे निवास लौटेंगे।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे और कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूल, मंत्रालय और स्टेडियम में सुरक्षा, स्वागत और आयोजन की व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button