RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

रायपुर: मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री सम्मानित जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का औपचारिक विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई देते हुए कहा कि यह कृति समाज सेवा और जनजातीय उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रयासों को उजागर करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मश्री जागेश्वर यादव का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से जशपुर क्षेत्र में उनके कार्यों ने बिरहोर जनजाति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों के कारण वे समाज में “बिरहोर के भाई” के नाम से भी जाने जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि “बिरहोर जननायक” पुस्तक न केवल एक व्यक्ति के संघर्ष की कहानी है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को समाज सेवा और जिम्मेदारी की दिशा में प्रेरित करने वाली रचना भी है।

लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने बताया कि यह पुस्तक बिरहोर समुदाय के उत्थान के लिए किए गए जागेश्वर यादव के दीर्घकालिक और समर्पित प्रयासों पर आधारित है। इसमें उनके सामाजिक योगदान, जीवन संघर्ष और मानवीय दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button