RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

खारुन मईया समरसता महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 21 सौ दीपों का दीपदान

रायपुर |रायपुर के महादेव घाट पर रविवार शाम खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सनातन ध्वज वाहिनी और महिला मोर्चा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर खारुन नदी तट पर 21 सौ दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर बढ़ी है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, और छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य का दर्जा दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने नदी संरक्षण के महत्व पर भी बल दिया और खारुन नदी में नियमित गंगा आरती आयोजित करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और पूरे प्रदेश को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी।

कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नदियों की आरती हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है और उनके संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है।

इस अवसर पर पूज्य साध्वी प्रज्ञा भारती, रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, महापौर मीनल चौबे, अपेक्स अध्यक्ष केदार गुप्ता, नॉन अध्यक्ष संजय वास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button