RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

गांवों में महिलाओं के लिए सामूहिक केंद्र, मुख्यमंत्री ने किया महतारी सदन का लोकार्पण

धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर शुरू की गई महतारी सदन योजना को मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माताओं और बहनों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं और बहनों के लिए गाँवों में ही केंद्र स्थापित करने के उद्देश्य से महतारी सदनों का निर्माण किया गया है। यहाँ महिलाएं एकत्रित होकर सुविधापूर्ण जगह में मिल-जुलकर अपने काम कर सकेंगीं। आज यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ है।

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी, पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, सचिव निहारिका बारिक और जिला स्तरीय अधिकारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने आस्था महिला संकुल संगठन, करेली बड़ी की महिला समूह सदस्यों को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी सौंपा और परिसर में मौल का पौधा रोपित किया।

इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनने और सामूहिक विकास में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button