RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

जशपुर में चार प्रमुख नालों पर नए पुलों के लिए मुख्यमंत्री ने दी 13.69 करोड़ की मंजूरी

Ro no 03

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्गों को मजबूती प्रदान करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए चार प्रमुख नालों पर पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ 69 लाख 21 हजार रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल ग्रामीण जनता के दैनिक आवागमन को आसान बनाना है, बल्कि वर्षा ऋतु में संपर्क मार्गों के बंद होने की समस्या को भी समाप्त करना है।

स्वीकृत राशि का विवरण इस प्रकार है:

  • दुलदुला एल-025 से बनगांव मार्ग:60 करोड़ रुपए
  • चटकपुर से बकुना मार्ग:71 करोड़ रुपए
  • मुड़ाअम्बा मुड़ा नाला पुल:69 करोड़ रुपए
  • फरसाबहार के रायअम्बा से मकरीबंधा कुसुमनाला:67 करोड़ रुपए

इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि, स्थानीय व्यापार और रोजमर्रा के आवागमन में सुधार होगा। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस कदम की सराहना की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना जशपुर जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाली है और ग्रामीण जनता के जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button