RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

चक्रधर समारोह की आज होगी भव्य शुरुआत, गणेश वंदना के बाद उषा बारले की पंडवानी

रायगढ़, 14 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का भव्य आगाज आज 14 सितंबर से होगा। दस दिवसीय यह समारोह 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका आज शाम 7.15 बजे करेंगे।

समारोह की पहली शाम की शुरुआत वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति से होगी। इसके बाद पद्मश्री डॉ. उषा बारले पंडवानी की प्रस्तुति देंगी। वहीं पद्मश्री अनुज शर्मा लोककला और लोकसंगीत के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

चक्रधर समारोह में देश और प्रदेश के कई प्रसिद्ध कलाकार शास्त्रीय नृत्य, गायन, वादन, लोककला और साहित्य की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियां देंगे। समारोह के दौरान कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी और कथकली जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों का भी मंचन होगा।

इसके अलावा पंडवानी, लोकनृत्य, लोकसंगीत, भजन और वादन की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अगले दस दिनों तक रायगढ़ कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

समारोह को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह समारोह रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button