RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

CG मौसम अपडेट: ठंड का दूसरा दौर शुरू, 15 जनवरी के बाद गिरा पारा, अंबिकापुर टॉप पर

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड से मिली हल्की राहत अब ज्यादा समय तक रहने वाली नहीं है। बीते दो दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 15 जनवरी के बाद प्रदेश में ठंड एक बार फिर अपना असर दिखाएगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

उत्तरायण के बाद भी ठिठुरन बरकरार

14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ सूर्य उत्तरायण हो जाता है और आमतौर पर इसके बाद ठंड कम होने लगती है। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अलग नजर आ रहा है। विभाग का कहना है कि उत्तरायण के बावजूद ठंड में कमी नहीं आएगी, बल्कि कुछ इलाकों में ठिठुरन और बढ़ सकती है। फिलहाल पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में जो हल्की नरमी दिख रही है, उसे अस्थायी माना जा रहा है।

रायपुर में रातें रहीं अपेक्षाकृत गर्म

राजधानी रायपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस जनवरी महीने का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। इससे सुबह और रात के समय लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत लंबे समय तक नहीं टिकेगी।

अंबिकापुर में कंपकंपी, पारा 5 डिग्री के नीचे

प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका एक बार फिर सरगुजा संभाग का अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बिलासपुर में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आने वाले दिनों में ठंड को देखते हुए सतर्क रहें, खासकर बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

 

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button