RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

CG NEWS: नाबालिग भाईयों के बीच हुई लड़ाई, एक ने मार दिया चाकू

बिलासपुर 02 जुलाई 2024: मामूली झगड़े के बाद 15 साल के किशोर ने अपने 13 साल के चचेरे भाई पर चाकू चला दिया। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि आरोपी को किशोर न्यायालय Juvenile Court में पेश किया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के मंगला पासीद गांव का है। 15 साल के आरोपी किशोर का अपने चचेरे बड़े भाई के साथ झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद आरोपी ने उसके सगे छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button