Politics
CG News: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की लिस्ट, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा उम्मीदवार

रायपुर। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई नेताओं को मैदान में उतारा है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इसके अलावा हरियाणा से पार्टी ने संजय भाटिया को राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है।
भाजपा की ओर से जारी इस सूची के बाद संबंधित राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर आगामी राज्यसभा चुनाव पर टिकी हुई है।

