छत्तीसगढ़
महिला से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति फल दुकान संचालक महिला के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 1 मार्च को लरंगसाय चौक स्थित एक फल दुकान में हुई। बताया जा रहा है कि उधारी के पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे गलत नीयत से पकड़ने की भी कोशिश की।
मारपीट करने वाले व्यक्ति का नाम संजय केसरी बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





