RO.NO. 01
व्यापार

Gold Price Today: सोना-चांदी भाव में तेज उछाल, जानें आज के रियल-टाइम दाम

Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार (25 नवंबर) को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। सुबह-सुबह ही 22 कैरेट सोने का भाव 1380 रुपये और चांदी के दाम 2450 रुपये बढ़ गए। इसके बाद 22 कैरेट सोना 115,353 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 125,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 157,690 रुपये प्रति किग्रा दर्ज किया गया।

विदेशी बाजार में भी तेजी देखने को मिली। अमेरिकी कॉमेक्स पर सोना 48.90 डॉलर यानी 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,143.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। चांदी का भाव 0.98 डॉलर या 1.95 प्रतिशत बढ़कर 51.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 1,375 रुपये या 1.11 प्रतिशत उछाल के साथ 125,229 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,443 रुपये या 1.58 प्रतिशत बढ़कर 156,925 रुपये प्रति 10 किग्रा पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में दाम:

  • दिल्ली: 22 कैरेट सोना 114,941 रुपये, 24 कैरेट सोना 125,390 रुपये, चांदी 157,160 रुपये प्रति किग्रा।
  • मुंबई: 22 कैरेट सोना 115,115 रुपये, 24 कैरेट सोना 125,580 रुपये, चांदी 157,450 रुपये।
  • कोलकाता: 22 कैरेट सोना 114,959 रुपये, 24 कैरेट सोना 125,410 रुपये, चांदी 157,240 रुपये।
  • चेन्नई: 22 कैरेट सोना 115,454 रुपये, 24 कैरेट सोना 125,950 रुपये, चांदी 157,910 रुपये।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में तेजी और घरेलू मांग के बढ़ने से सोने-चांदी के दामों में यह उछाल आया है। निवेशकों और ज्वेलर्स के लिए यह समय सोने और चांदी में खरीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button