बलरामपुर में अवैध अफीम की खेती का मामला उजागर, दो एकड़ में लगाई गई फसल नष्ट

बलरामपुर। दुर्ग के बाद अब बलरामपुर जिले में भी अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में लगभग दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी।
सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और खेत में लगी अफीम की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जमीन को लीज पर लेकर एक बाहरी व्यक्ति द्वारा यह अवैध खेती की जा रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और अफीम की फसल को जब्त कर नष्ट कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खेती या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।




