RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, जानें कौन से 5 फैसले पड़ेंगे सीधे जनता पर असर

Ro no 03

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सिंहासीन विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।

आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी और आवश्यक निर्णयों पर मुहर लगाई जा सकती है। विशेष रूप से शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर विचार-विमर्श होगा।

इसके अलावा कैबिनेट में धर्मांतरण संशोधन कानून पर भी फैसला होने की संभावना है। वहीं, धान खरीदी, किसानों की समस्याएं और राज्य के अन्य अहम सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।

सरकार की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के निर्णय सीधे आम जनता पर असर डाल सकते हैं और किसानों, व्यापारियों तथा समाज के अन्य वर्गों के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button