भाटापारा
ब्रेकिंग न्यूज़ : भाटापारा मेहता नगर में युवक की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

भाटापारा : भाटापारा शहर के मेहता नगर वार्ड में उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय युवक सोनू गायकवाड़ की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। अज्ञात हमलावरों ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसे मौत की घाट उतार दिया। घटना शहर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के कारण और आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच जारी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की पड़ताल हर पहलू से की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और मामले की छानबीन जारी है।



