छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो पुल से 15 फीट नीचे गिरी, पांच घायल

बलरामपुर | बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर अलगडीहा के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पुल से करीब 15 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। सभी घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।



