RO.NO. 13129/116
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

कोंडागांव जिला पंचायत पर भाजपा का कब्जा : कांग्रेस के बागी हीरा सिंह बने उपाध्यक्ष

कोंडागांव। कोंडागांव जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी के बागी प्रत्याशी हीरा सिंह मरकाम के भाजपा में शामिल होने के बाद समीकरण पूरी तरह बदल गया। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दोनों पदों पर कब्जा जमाकर कांग्रेस से सत्ता छीन ली।

भाजपा में शामिल होकर उपाध्यक्ष बने हीरा सिंह

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से कांग्रेस के बागी प्रत्याशी हीरा सिंह मरकाम निर्वाचन प्रक्रिया से पूर्व भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं, भाजपा की रीता शोरी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं।

कांग्रेस की रणनीति पर फिरा पानी

कांग्रेस को उम्मीद थी कि विश्रामपुरी क्षेत्र के बागी प्रत्याशी हीरा सिंह मरकाम समर्थन देंगे, जिससे 12 सीटों वाली जिला पंचायत में मुकाबला 6-6 से बराबरी पर रहेगा और टॉस के जरिए नतीजा तय होगा। लेकिन भाजपा ने हीरा सिंह मरकाम को अपने खेमे में लाकर कांग्रेस की रणनीति पर पानी फेर दिया।

भाजपा को 7, कांग्रेस को मिले 5 वोट

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भाजपा को 7 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 5 वोट मिले। इस जीत के साथ भाजपा ने जिला पंचायत पर अपना कब्जा जमा लिया। गौरतलब है कि पिछले 10 वर्षों से इस पद पर कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन भाजपा ने बागी प्रत्याशी को अपने पक्ष में कर पूरा खेल बदल दिया।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button