छत्तीसगढ़बड़ी खबर

रामलला दर्शन योजना: जांजगीर चाम्पा जिले के 187 राम भक्तों की टोली हुई रवाना

रायपुर 10 जुलाई 2024मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा संचालित रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज जांजगीर-चाम्पा जिले के 187 राम भक्तों की टोली एवं 10 एस्कॉर्ट ऑफिसर्स को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया। इस अवसर पर खोखरा चौक, जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक व्यास नारायण कश्यप, कलेक्टर आकाश छिकारा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने राम भक्तों को जांजगीर से रेलवे स्टेशन बिलासपुर तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक व्यास नारायण कश्यप ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर खोखरा चौक, जांजगीर, जय राम के नारों से गूंजायमान हो गया।
श्रद्धालु बलराम पांडे ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा, ष्मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा निकाली गई रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। इसके माध्यम से हम सुविधाओं के साथ निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान रामलला जी के दर्शन कर पा रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है।

राकेश तिवारी ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा, ष् रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। इसके माध्यम से हम निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान रामलला के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान मुख्यमंत्री को हमेशा सुखी रखे।ष्

तीर्थयात्रियों ने रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की यह बहुत अच्छी योजना है। इस योजना के तहत लोग आसानी से और निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान रामलला के दर्शन कर सकते हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button