RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : आज दोपहर साय कैबिनेट की अहम बैठक, राज्योत्सव आयोजन पर होगी चर्चा – मुख्य सचिव बदलेंगे

रायपुर |  छत्तीसगढ़ की साय सरकार की कैबिनेट बैठक आज दोपहर 3:30 बजे नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट के सभी मंत्री शामिल होंगे।

बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। सबसे महत्वपूर्ण विषय राज्योत्सव 2025 के आयोजन से जुड़ा होगा। आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रमों की सूची और प्रदेशव्यापी तैयारी पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है।

बैठक का एक और विशेष पहलू प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव होगा। आज कैबिनेट में प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भावभीनी विदाई दी जाएगी। उनके स्थान पर नए मुख्य सचिव विकासशील की नियुक्ति का स्वागत किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्योत्सव की तैयारी और प्रशासनिक फेरबदल के अलावा अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं, जिनमें विकास कार्यों की समीक्षा और जनता से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा शामिल हो सकती है।

आज की कैबिनेट बैठक को प्रदेश की राजनीति और प्रशासन, दोनों के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है|

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button